राजस्व संग्रहण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करें : डीसी

राजस्व संग्रहण को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई.

लातेहार. राजस्व संग्रहण को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सीओ को आवेदनों का समय पर समाधान करने की बात कही. साथ ही वैसे आवेदन जिसमें कोई त्रुटि हो, उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करें. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली. उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को समय पर पूरा करने तथा राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता उदय कुमार, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन समेत सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >