धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

महुआडांड़. पुलिस ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में गुमला का निवासी आरोपी राजेश कुमार रजक (39) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके खिलाफ अम्वाटोली निवासी रोसकिरण केरकेट्टा ने ना में शिकायत दर्ज करायी थी. वह वर्तमान में रांची के रातू क्षेत्र में रह रहा था. पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और आर्थिक अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. दुकान निर्माण को बोर्ड से मिली मंजूरी

बरवाडीह. जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजित जिला परिषद बोर्ड बैठक में प्रखंड मुख्यालय के बस पड़ाव के समीप खाली पड़ी भूमि पर स्व-पोषित योजना के तहत दुकान निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. इस निर्णय से स्थानीय छोटे दुकानदारों और फुटपाथ व्यवसायियों में खुशी का माहौल है. गत 21 अगस्त 2025 को जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने इस योजना का प्रस्ताव रखते हुए मांग की थी कि दुकान निर्माण के बाद आवंटन में उन स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाये, जो वर्तमान में उक्त स्थल पर झोपड़ी या गुमटी लगाकर वर्षों से अपना व्यवसाय चला रहे हैं. प्रस्ताव पर विचार करते हुए जिला परिषद ने पीपीपी मॉडल के तहत दुकान निर्माण कराने पर सहमति जतायी थी. योजना के अनुसार निर्माण कार्य में होने वाले खर्च का 75 प्रतिशत हिस्सा दुकानदारों द्वारा तथा शेष 25 प्रतिशत राशि जिला परिषद अपनी स्व-अर्जित आय से वहन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >