बरवाडीह में चार विकास योजनाओं का शिलान्यास
बरवाडीह में चार विकास योजनाओं का शिलान्यास
बरवाडीह. प्रखंड की बरवाडीह पंचायत में सोमवार को मुखिया कालो देवी, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज व सीओ लवकेश सिंह ने संयुक्त रूप से 15वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाली चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में बीडीओ आवास से गोदाम तक पीसीसी पथ, अरुण कुमार के घर से छठू मिस्त्री के घर तक पीसीसी पथ, बिगन मियां के घर से पलटन के घर तक नाली मरम्मत व स्लैब निर्माण तथा रामजी के घर से आदर्श नगर रोड तक नाली निर्माण कार्य शामिल हैं. मौके पर मुखिया कालो देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. बरसात में जलजमाव और खराब रास्तों से होने वाली परेशानी को देखते हुए ही इन योजनाओं का चयन किया गया है. बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर गांव तक पहुंचाया जा रहा है. वहीं, सीओ लवकेश सिंह ने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों का ढांचा मजबूत होगा. मौके पर पंचायत सेवक विजय शंकर राम, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, सतेंद्र सिंह, बिगनी देवी, शोभा देवी, प्रदीप कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. देवनद तट पर गंगा-दशहरा पूजा
चंदवा़ गंगा-दशहरा को लेकर सोमवार को स्थानीय देवनद तट पर पूजा-अर्चना की गयी. जल स्रोतों के संरक्षण व नद को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया. उक्त कार्यक्रम देवनद-दामोदर बचाओ अभियान के तहत किया गया. अभियान के प्रणेता सरयू राय की पहल पर चापी गांव निवासी स्व सुरेश सिंह व चंदवा निवासी स्व प्रभाकर मिश्रा की पहल पर देवनद का उद्गम स्थल चूल्हापानी में भव्य पूजा के साथ यह अभियान शुरू किया गया था. तब से यह कार्यक्रम लगातार जारी है. पंडित प्रयाग पाठक के सानिध्य में उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा ने विधिवत नद की पूजा-अर्चना की. ज्ञात हो कि देवनद का उद्गम स्थल चंदवा व कुड़ू प्रखंड के सीमाने पर स्थित चूल्हापानी नामक स्थान है. यही नद आगे चलकर दामोदर के रूप में जाना जाता है. लोगों से नदी को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त व संरक्षित रखने का संकल्प लिया. मौके पर दिलीप पाठक, सुधाकर मिश्र, अंकित कुमार, मनीष कुमार, मनोज मेहता समेत कई लोग मौजूद थे.