पूर्व मुखिया गुंजर उरांव बने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सदर प्रखंड निवासी सह पूर्व मुखिया गुंजर उरांव को कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है.

लातेहार. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सदर प्रखंड निवासी सह पूर्व मुखिया गुंजर उरांव को कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस आशय का पत्र जारी करते हुए उन्होंने संगठन को प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने की बात कही है. श्री उरांव के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद स्टेशन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यहां मनिका विस से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने श्री उरांव को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. श्री उरांव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गयी है, उसका वह ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए दोनों विधानसभा सीट महागठबंधन को जिताने का प्रयास करेंगे. मौके पर हरिशंकर यादव, हसमद अंसारी, युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीता देवी, रामदयाल उरांव, ज्योति प्रकाश दूबे, मनोज पासवान, मनोज यादव, अमरेंद्र प्रसाद, मो जावेद, वाजिद अंसारी, राजेश यादव, प्रदीप यादव व शिवशंकर यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >