डीजे बजाने को लेकर मारपीट, एक घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई.

बालूमाथ. थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पिता मुकेश यादव (ग्राम आरा, बालूमाथ) शादी समारोह में शामिल होने मुरपा गया था. यहां डीजे बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे घायलावस्था में युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने उसका प्राथमिक उपचार किया. उसे छुट्टी दे दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >