बाइक से गिरकर पिता-पुत्र घायल, पिता रेफर

बाइक से गिरकर पिता-पुत्र घायल, पिता रेफर

बालूमाथ़ बालूमाथ-पांकी-हेरहंज मुख्य पथ पर बुधवार को बाइक से गिरकर पिता-पुत्र घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मो साजिद पिता अब्दुल हफीज व उनका 11 वर्षीय पुत्र जिशान राजा (दोनों ग्राम बिजरा, हेरहंज) अपने घर से बाइक से बालूमाथ जा रहे थे. इसी दौरान बनियों गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ दयानंद कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया़ गंभीर रूप से घायल मो साजिद को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. अजगर का किया गया रेस्क्यू

लातेहार. जिले के गारू प्रखंड के बारेसांढ़ के पहाड़ कोचा गांव में सत्येंद्र सिंह के घर के पास तालाब में एक विशाल अजगर सांप मिला. इसके निकलने की सूचना वहां के ट्रैकर कृष्ण सिंह को प्राप्त हुई. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभारी वनपाल साकेत पांडेय अपने रेस्क्यू टीम के साथ वहां पहुंचे. अजगर सांप जिसे की इंडियन रॉक पाइथन भी कहा जाता है का सफल रेस्क्यू कर उसे पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. उन्होंने आसपास के लोगों से सांप को नहीं मारने की अपील करते हुए बताया कि सांप हमारे पारिस्थितिक तंत्र के अभिन्न अंग हैं तथा कहीं भी सांप निकलने पर इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दें. रेस्क्यू टीम में ट्रैकर अमन, कृष्णा, लक्ष्मण, धनेश्वर, इमरान, प्रभारी वनपाल मुकेश ओझा, वन्य जीव चित्रकार शेरा गुप्ता, पवन व आकाश शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >