राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी ने ली शपथ

प्रखंड के संत जेवियर्स महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.

महुआडांड. प्रखंड के संत जेवियर्स महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदाता की शपथ ली. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ फादर एमके जोस ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. जागरूक मतदाता ही स्वस्थ लोकतंत्र की नींव रखता है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे संविधान की मूल भावना को समझते हुए जाति, धर्म या लोभ से ऊपर उठकर विवेकपूर्ण निर्णय लें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. उन्होंने भ्रमित करने वाले प्रचार से सावधान रहने तथा तथ्यों के आधार पर मतदान करने पर बल दिया. प्रो अंकिता एक्का ने कहा कि मतदान से दूरी, लोकतंत्र से दूरी है. एक-एक मत व्यवस्था को दिशा देता है. युवा मतदाता यदि जागरूक होगा, तो परिवर्तन निश्चित है. उन्होंने महिलाओं और नवमतदाताओं से आगे बढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. मौके पर डॉ फादर समीर, डॉ लियो, डॉ राजीप, डॉ प्यारी, प्रो जाफर, प्रो रेचेल, प्रो सुबोध, प्रो रॉजी सुष्मिता, प्रो बंसति, प्रो विक्रम, प्रो अदिति, प्रो मोनिका, प्रो अंजलि समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >