खेत में काम करने गयी महिला पर हाथियों ने किया हमला, मौत

खेत में काम करने गयी महिला पर हाथियों ने किया हमला, मौत

बालूमाथ़ थाना क्षेत्र के हेबना ग्राम में गुरुवार सुबह खेत में काम करने गयी महिला की मौत हाथी के हमले में हो गयी. मृतका की पहचान दुलारी देवी (45 वर्ष) पति गोविंद महतो (ग्राम हेबना,बालूमाथ) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार दुलारी देवी सुबह पांच बजे अपने खेत में काम करने गयी थी. इसी बीच दो जंगली हाथी अचानक वहां पहुंचकर दुलारी देवी पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया. घटना की सूचना पाकर बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता, वनरक्षी कैलाश कुमार, मंगल सिंह, अमित कुमार तिवारी, सिकंदर राम, आनंद चौबे, संतोष उरांव घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की. उपस्थित पदाधिकारी ने मृतक के आश्रित को चालीस हजार रुपये तत्काल मुआवजा राशि दी. आवेदन देने के 15 दिन के अंदर साठ हजार तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन लाख रुपये देने की घोषणा के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए. मौके पर बिंदेश्वर महतो, दिलीप भगत, गंगेश्वर महतो, बलदेव महतो, हीरालाल महतो, कामेश्वर महतो, प्रकाश महतो, संदीप कुमार, संतोष उरांव समेत कई लोग मौजूद थे. भूषाढ़ में मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार

चंदवा. प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत भूषाढ़ गांव स्थित रेल ओवरब्रिज मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार मौत बनकर झूल रहा है. यह तार सड़क से महज आठ फीट ऊपर लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. प्रतिदिन इस मार्ग से जमीरा, महुआमिलान, रक्सी, पिपराही, लोहसिंगना और डूरू समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण छोटे-बड़े वाहनों से आवागमन करते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. ऊंचे वाहनों के गुजरने पर करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इसे तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है. इस संबंध में विभाग के बिरसा उरांव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. कर्मियों को जांच के लिए निर्देशित किया गया है और जल्द ही झूल रहे तारों को ठीक कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >