हाथी ने धान और टमाटर को रौंदा, चहारदीवारी किया ध्वस्त

थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलसू पंचायत के मतकोमा गांव के मंजूवाखाड़ में गुरुवार की रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया.

बारियातू. थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलसू पंचायत के मतकोमा गांव के मंजूवाखाड़ में गुरुवार की रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथी ने किसान संजीत गंझू के खलिहान में रखे करीब 20 क्विंटल टमाटर को तहस-नहस कर दिया. इससे किसान को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं लखन गंझू के घर के आंगन में रखे करीब तीन क्विंटल धान खा गये. इसके अलावा दीपक गंझू के घर की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग व उपायुक्त से नुकसान की भरपाई और हाथी को क्षेत्र से तत्काल दूर भगाने की मांग की है. इस संबंध में वनकर्मी मंगल सिंह ने कहा कि प्रभावित किसानों के नुकसान की जांच कर मुआवजा की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. बताया कि हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए बंगाल से विशेष टीम बुलायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >