हाथी का उत्पात जारी, घर क्षतिग्रस्त कर अनाज खाये

हाथी का उत्पात जारी, घर क्षतिग्रस्त कर अनाज खाये

बारियातू़ प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार की रात फिर से साल्वे पंचायत अंतर्गत गुरू साल्वे गांव के टोंगरी टोला में एक अकेले हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. गुरू साल्वे ग्राम निवासी सविता देवी, पति चंद्रदेव उरांव के कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे 20 बोरा धान व 10 बोरा मक्का हाथी ने खाकर व बिखेरकर पूरी तरह नष्ट कर दिया. घर गिरने से घरेलू बर्तन व अन्य आवश्यक सामान भी टूट-फूट गये. पीड़िता सविता ने बताया कि देर रात अचानक जंगली हाथी गांव में घुसा. मेरे घर को तोड़कर अनाज व घरेलू सामान नष्ट कर दिया. परिवार के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकलने में सफल रहे. इसके बाद हाथी बारियातू पंचायत के सरकारी जोत पहुंचा. यहां शिवनंदन ठाकुर के घर का दरवाजा तोड़ दिया. आठ बोरा धान छिंटकर बर्बाद कर दिया. सूचना के बाद रविवार सुबह मुखिया राजीव भगत पीड़ितों के घर पहुंचे. क्षति का आकलन किया. पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. मुखिया ने वन विभाग के कर्मियों पर आरोप लगाया कि यहां विभाग पूरी तरह निष्क्रिय है. आपदा की स्थिति में फोन करने पर न तो कॉल उठाया जाता है और न ही फोन का जवाब दिया जाता है. अकेला हाथी इसी क्षेत्र में डटा है. बावजूद विभाग के लोग उसे भगाने का काम नहीं कर रहें. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा देने व जंगली हाथी को क्षेत्र से भगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >