हाथी ने राशन दुकान को तोड़ अनाज किया चट

प्रखंड में जंगली हाथी का उत्पात लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. रविवार की रात ग्राम नगर प्रतापपुर में हाथी ने अशोक प्रसाद के जनवितरण दुकान समेत घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

महुआडांड़. प्रखंड में जंगली हाथी का उत्पात लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. रविवार की रात ग्राम नगर प्रतापपुर में हाथी ने अशोक प्रसाद के जनवितरण दुकान समेत घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद वितरण के लिए रखे 12 बोरी गेंहू को चटकर गया. इसके बाद हाथियों ने गांव में कई किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. वन विभाग के वनपाल कुंवर गंझू ने बताया की घटनास्थल की जांच कर नुकसान का आंकलन कर पीड़ित को उचित मुआवजा जल्द उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >