पांचवें दिन आठ नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई

विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में लातेहार जिले के दोनों विधानसभा (मनिका और लातेहार) में होनेवाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रपत्रों की बिक्री जारी है.

लातेहार. विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में लातेहार जिले के दोनों विधानसभा (मनिका और लातेहार) में होनेवाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रपत्रों की बिक्री जारी है. पांचवें दिन बुधवार को लातेहार विधानसभा के लिए पांच नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है. चेतलाल रामदास, पिता बंशी राम (ग्राम चमातू प्रखंड बालूमाथ), संतोष कुमार पासवान, पिता स्व जुबलाल मांझी (अम्बाकोठी लातेहार), संजय कुमार रवि, पिता बालेश्वर राम (ग्राम गोविंद नगर प्रखंड बालूमाथ), ललसु राम, पिता बिल्लट भुइयां (ग्राम सेरक प्रखंड चंदवा) तथा धीरेंद्र कुमार, पिता नंदू राम (ग्राम बरवइया कला प्रखंड मनिका) ने नामांकन पत्र खरीदा. वहीं मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को तीन नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है. अवशेष सिंह, पिता वीर सिंह (ग्राम मुंडू चैनपुर पलामू), गोपाल परहिया, पिता योगेश्वर (परहिया हिसरा प्रखंड बरवाडीह) व बैजनाथ सिंह पिता गौरी सिंह (गांव मटलौंग प्रखंड मनिका) ने नामांकन पत्र खरीदा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >