समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा ही एकमात्र अमोघ अस्त्र है

समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा ही एकमात्र अमोघ अस्त्र है

चंदवा़ प्रखंड के सिकनी स्थित फुटबॉल मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति द्वारा माता शबरी जयंती सह भुइयां मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. जिला परिषद सदस्य सरोज देवी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. माता शबरी की भक्ति से मिली प्रेरणा : समारोह का शुभारंभ माता शबरी की विधिवत पूजा और आरती के साथ हुआ. मुख्य अतिथि ममता भुइयां ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम और रामायण का सार माता शबरी की भक्ति के बिना अधूरा है. उन्होंने कहा कि प्रभु राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाना उनकी अटूट भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जो आज भी समाज को श्रद्धा और प्रेम की प्रेरणा देता है. शिक्षा से ही सशक्त होगा समाज : विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी और जिप सदस्य सरोज देवी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने एक स्वर में कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा ही एकमात्र अमोघ अस्त्र है. वक्ताओं ने कुरीतियों को जड़ से मिटाने और समाज को संगठित करने पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में जतरा मेला का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवपूर्ण बना दिया. आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका : पूरे कार्यक्रम की अगुवाई जिप सदस्य सरोज देवी ने की, जबकि मंच संचालन उनके पति शिव बालक राम ने किया. इस मौके पर मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, अनिता भगत, पुष्पा देवी, अनीता देवी, अवधेश यादव, कलावती देवी, विजय यादव, बलदेव भुइयां, रेखा देवी, रोबेन उरांव, रमेश उरांव, राजनाथ उरांव, मुन्ना भुइयां, हरि भुइयां, संतोष भुइयां और मंगर ब्यास समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >