30 जून तक गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी कराना अनिवार्य

30 जून तक गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी कराना अनिवार्य

चंदवा. प्रखंड में संचालित श्रीराम भारत गैस एजेंसी द्वारा विभिन्न गांवों व टोलों में ई-केवाइसी को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जमीरा पंचायत के रोल गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को इसकी अनिवार्यता की जानकारी दी गयी. गैस एजेंसी के संचालक अमित कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी कराना बेहद जरूरी है. निर्धारित समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन बंद हो सकता है, साथ ही उन्हें मिलने वाली गैस सब्सिडी भी रोक दी जायेगी. ग्रामीण क्षेत्रों के कई उपभोक्ताओं द्वारा अब तक ई-केवाइसी नहीं कराये जाने के कारण एजेंसी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता गैस वितरण वाहन के माध्यम से भी आसानी से ई-केवाइसी करा सकते हैं. इसके अलावा, उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर पहचान पत्र (आधार कार्ड) और उपभोक्ता संख्या के जरिये भी इस प्रक्रिया को समय रहते पूरा करा सकते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बरवाड़ीह. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कैंडल जला कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर सभी सदस्यों ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन एवं देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और संचार क्रांति की दिशा में नयी पहचान दिलायी. युवाओं को आगे बढ़ाने और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जायेगा. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविंद्र राम, कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष मो नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, रामनरेश यादव, शमशुल अंसारी, अवधेश मेहरा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >