लातेहार. स्टेशन क्षेत्र के नवरंग चौक नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार अग्रवाल ने की. बैठक में सबने मिलकर फैसला किया कि इस बार दुर्गा पूजा को और भी धूमधाम और उल्लास से मनाया जाएगा. बैठक में सबने मिलकर दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी का गठन किया.
नई कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
संरक्षक के रूप में ज्ञानचंद पांडेय, सुशील कुमार अग्रवाल व ललित कुमार पांडेय को जिम्मेदारी दी गयी. अध्यक्ष यदुनाथ सिंह, सचिव कुणाल पांडेय (सोनू बाबू), सह सचिव पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह व धनेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल और उप कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल बनाये गये.
कार्यकारिणी में 10 सदस्य शामिल
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहितेश अग्रवाल, रवि वर्मा, दीपक सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अनुपम सिंह, सुधीर ठाकुर, अनीश कुमार सिंह, राजा सिंह, विपिन कुमार व अनंतोष सिंह को शामिल किया गया है.
पूजा को यादगार बनाने की तैयारी
बैठक के अंत में सुशील कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों को उनके सहयोग और उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया. सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नई कमेटी का गठन किया, जो इस बार की पूजा को यादगार बनाने के लिए तत्पर है.
ये भी पढ़ें: अनगड़ा में रेलवे भूमि से गुजरने वाली 10 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की राह आसान, NOC की प्रक्रिया तेज
