संविधान निर्माता डा अंबेडकर की जयंती मनायी गयी

जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनायी गयी.

डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया लातेहार. जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. राजद जिला कार्यालय में बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज नारायण गिरी, जिला सचिव अजीत श्रीवास्तव, संतोष यादव, बलराम यादव, अशोक कुमार और कुंदन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद पार्क और अमवाटीकर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में सभी ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर जिलाध्यक्ष पिंटू रजक, रविंद्र पासवान, राजधानी प्रसाद यादव, बंसी यादव, पंकज कुमार सिंह, राजेंद्र पासवान, अमलेश कुमार सिंह, पंकज यादव, अनिल सिंह, आशा देवी, उषा देवी, रानी देवी, विष्णुदेव गुप्ता, आनंद सिंह, राजबली भुइयां, अजय तिवारी, नागमणि कुमार, पप्पू सिंह और दीपक पासवान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी, पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद, प्रो. रविंद्र कुमार, प्रो. कृष्ण मोहन लाल राणा, प्रो. बैद्यनाथ महतो, प्रो. हरी प्रसाद सिंह, प्रो. संतोष पासवान, रेणु कुमारी, अनुपम कुमार मिश्रा, विकास कुमार और धीरज प्रसाद सहित कई विद्यार्थी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >