विकास योजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर कार्य पूरा करें : डीसी

विकास योजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर कार्य पूरा करें : डीसी

लातेहार ़ समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि मद से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इसमें डीएमएफटी प्रभारी समीर कुल्लू ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति, स्वीकृत राशि और भौतिक प्रगति की जानकारी दी. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें. उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नियमित प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. पारदर्शिता और समन्वय पर जोर : उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है. जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दें और अधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के त्वरित विकास के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि जिला अनाबद्ध निधि का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित विकास कार्यों को गति देना है़ अतः सभी संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, डीपीआरओ डॉ चंदन कुमार, डीइओ प्रिंस कुमार, कार्यपालक अभियंता पुनई उरांव, राजदेव मेहता, डीएमओ नदीम शफी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >