सीएससी में नाइट डयूटी पर अनुपस्थित थे डॉक्टर, ओटी असिस्टेंट ने किया उपचार

बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार रात अव्यवस्था का आलम दिखा.

बालूमाथ. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार रात अव्यवस्था का आलम दिखा. रात में डॉ ध्रुव कुमार महतो की ड्यूटी थी, लेकिन प्रशिक्षण कार्य से वे रांची चले गये थे. इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आयुष चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार को रात्रि ड्यूटी का निर्देश जारी किया था, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं आये. रात 11.55 बजे पेट दर्द से परेशान नसरुल खातून (पति स्व. अमरूल कुरैशी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं थी. वहां डॉक्टर नहीं रहने के कारण ओटी असिस्टेंट मो मजहर ने उनका उपचार किया. इसी बीच लाटू गांव निवासी मनीषा देवी (पति अभय सिंह) भी रात में इलाज कराने पहुंची. पूरी रात वो डॉक्टर का इंतजार करती रही, पर कोई नहीं आया. रात करीब एक बजे मनातू, बारियातू निवासी राहुल रजक (पिता मोहन रजक) भी इलाज कराने अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टर नहीं रहने के कारण ओटी असिस्टेंट मो मजहर व सफाईकर्मी जयराम ने उनका उपचार किया. इस संबंध में मो मजहर ने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात डॉ सुरेंद्र कुमार को मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, पर उन्होंने रिस्पांस नहीं दिया. इसके बाद डॉ अमरनाथ प्रसाद से संपर्क कर मरीज की स्थिति बतायी. डॉ अमरनाथ प्रसाद ने मोबाइल पर दवा बतायी. तब जाकर उपचार किया गया. इसके परिजनों ने रात में ही मामले की सूचना उपायुक्त गरिमा सिंह को दी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ने कहा कि रात्रि ड्यूटी डॉ सुरेंद्र कुमार की लगायी गयी थी. उनके द्वारा ड्यूटी में लापरवाही की गयी है. सिविल सर्जन को कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है. मुझे जानकारी नहीं थी : डॉ सुरेंद्र डयूटी से गायब रहने के संबंध में आयुष चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बुधवार की रात उनकी रूटीन डयूटी नहीं थी. अचानक प्रभारी द्वारा ड्यूटी बदली गयी थी, इसकी मुझे जानकारी नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

शहीद दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहरमेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान, अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, रील प्रतियोगिता का भी आयोजनतसवीर-23 लेट-7 पदयात्रा में शामिल छात्राएंप्रतिनिधि, लातेहारशहीद दिवस पर सोमवार को मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गयी. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें युवा : मौके पर प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं और युवाओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हैं. उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ और जागरूक भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.गांधी इंटर कॉलेज से निकली पदयात्रा : गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर माको मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान भगत सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.डिजिटल माध्यम से भी जुड़ रहे युवा : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में माई भारत पोर्टल पर 19 से 23 मार्च 2026 तक क्विज ऑन अनसंग हीरोज तथा एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें काफी संख्या में युवा अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

31 मार्च तक 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बांटें

खरना के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति

यह भी पढ़ें >