जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ

जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ

लातेहार. जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित 7वीं लातेहार जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान जिले भर से आये प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर महेश सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, अनुशासन और आत्मबल को भी मजबूत करता है. उन्होंने युवाओं से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया और कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है. चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट योगासन प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की. मौके पर पंकज कुमार, गौरव दास, सोनू सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक लातेहार. जिले के महुआडांड़ प्रखंड में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक हुई. बैठक में एक -एक रसोईया-संयोजिका को जोड़ते हुए सभी को सदस्य बनाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा स्कूल कमेटी बनाते हुए प्रखंड कमेटी का गठन करना, न्यूनतम वेतन लेने के लिए संगठन को मजबूत करते हुए अपना हक-अधिकार प्राप्त करने के लिए लड़ाई लड़ना है़ इसके साथ ही लातेहार जिला में जो समस्या है उसे संगठन के पास जमा कर दिया जायेगा. मौके पर जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी, समिल फूलकुमारी देवी, दुरपति देवी, लीलावती देवी, शांति देवी, कुवाईर देवी, आनंदी देवी, सुनाना देवी, ज्योति देवी, सूरज मुनी देवी, सुशिनता मिंज, सुषमा देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >