लातेहार : स्थानीय परिषदन भवन में लातेहार जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गयी. इसमें जिले में बॉक्सिंग संघ के विस्तार और खिलाड़ियों के विकास को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर स्टेट बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे.
बैठक में सर्वसम्मति से जिला बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें विकास कुमार को अध्यक्ष, विनोद उरांव और विनोद कुमार यादव को उपाध्यक्ष, यामिनी सिंह को कोषाध्यक्ष, अरविंद उरांव को सचिव और रिंकू कच्छप को सह सचिव चुना गया. वहीं आर्सेन तिर्की को संरक्षक बनाया गया.
मौके पर मुखिया प्रवेश उरांव, दिलेश्वर यादव, मोती उरांव, सुरेंद्र उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.
