स्वरोजगार सृजन को लेकर कृषकों के बीच बत्तख चूजों का वितरण

स्वरोजगार सृजन को लेकर कृषकों के बीच बत्तख चूजों का वितरण

चंदवा़ प्रखंड पशुपालन विभाग ने बुधवार को स्वरोजगार सृजन को लेकर 40 लाभुकों के बीच बत्तख चूजों का वितरण किया. कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सरोज केरकेट्टा, प्रखंड पशुपालन व कृषि विभाग के विधायक प्रतिनिधि सुनील मुंडा समेत कई लोग मौजूद थे. इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि बत्तख पालन लोगों की आय का सशक्त माध्यम बन सकता है. इसमें कम लागत में बेहतर आमदनी संभव है. इससे ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन सकते हैं. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे विभाग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वैज्ञानिक तरीके से चूजों का पालन करें, ताकि अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी लाभुकों को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. लाभुकों ने बत्तख चूजा प्राप्त कर खुशी जतायी और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रोहित शाहदेव समेत कई लोग मौजूद थे. 27 को 15 टेबल पर होगी मतगणना

लातेहार. नगर पंचायत चुनाव के बाद जिला प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. मतपेटी की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. इसके अलावा सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. मतगणना 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. मतगणना हॉल में मतगणना को लेकर 15 टेबल लगायी जायेगी. इसके लिए रिजर्व समेत कुल 55 कर्मियों की प्रतिनियुक्त की गयी है. मतगणना स्थल पर जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. मतपेटी की निगरानी के लिए सीसीटीवी के अलावा अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ता के लिए अलग कक्ष बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >