लातेहार. नगर पंचायत चुनाव की चर्चा शहर से लेकर गांव तक हो रही है. दलीय आधार चुनाव नहीं हो रहा है. लेकिन चुनाव में सभी दल पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं. भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह, झामुमो और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बिलासी तोपनो को बसपा और माले का समर्थन मिल गया है. जबकि राजद समर्थित मिलियानी कुजूर हैं. वहीं ंआजसू समर्थित सेलेस्टीन कुजूर चुनाव मैदान में है. इसके अलावा कुमारी नीना तिर्की, सूर्यदेव भगत, भगतु नगेसिया व बैजंती देवी स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है. सुबह शाम नगर पंचायत क्षेत्र के सभी चौक चौराहों के अलावा चाय दुकान में चुनाव की चर्चा लगातार हो रही है. लोग अपने-अपने प्रत्याशी को लेकर अलग-अलग दांव लगा रहे हैं. वोट के अंक गणित का हिसाब भी हो रहा है. चुनाव प्रचार मे अभी तेजी नहीं आ सका है. इस कारण नगर पंचायत के सभी वार्ड में मतदाताओं मे खामोशी देखी जा रही है. चाय की दुकान मे सभी दल के लोग बैठते है और चुनाव की चर्चा मे हार जीत का आंकड़ा देते है. चुनाव को लेकर सभी समर्थको के अपने अपने दावे है जिसका खुलासा 27 फरवरी हो जायेगा.
चौक चौराहों से लेकर चाय की दुकान पर तेज हो गयी है नगर के चुनाव की चर्चा
नगर पंचायत चुनाव की चर्चा शहर से लेकर गांव तक हो रही है.

चौक चौराहों से लेकर चाय की दुकान पर तेज हो गयी है नगर के चुनाव की चर्चा