जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया

लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सभी आवेदकों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की शीघ्र जांच कर समाधान किया जायेगा. इस मौके पर कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, दाखिल-खारिज, जमीन विवाद, अबुआ आवास निर्माण कार्य में अवरोध तथा मनरेगा में अवैध वसूली से जुड़े मामले शामिल थे. सभी शिकायतें सुनने के उपरांत उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाये. उपायुक्त ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >