कोयला लदे हाइवा-ट्रकों से बढ़ी धूल और जाम की समस्या, बालूमाथ में व्यवसायियों ने निकाला पैदल मार्च

बालूमाथ में कोयला लदे वाहनों से हो रही धूल और जाम से परेशान व्यवसायियों ने पैदल मार्च निकाला और सुबह 8 से रात 8 बजे तक नो-इंट्री की मांग की है.

बालूमाथ से मो. शमीम की रिपोर्ट

बालूमाथ (लातेहार). बालूमाथ में कोयला लदे हाइवा और ट्रकों की वजह से धूल, जाम और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. इसी समस्या को लेकर बालूमाथ व्यवसायी संघ ने बुधवार को पैदल मार्च निकाला. व्यवसायियों ने टमटमटोला से प्रखंड कार्यालय तक मार्च कर अंचलाधिकारी के नाम आवेदन बीडीओ सोमा उरांव को सौंपा.

मुख्य बाजार से गुजरते हैं भारी कोयला वाहन

आवेदन में कहा गया है कि तेतरियाखाड़, तुबैद व मगध कोल परियोजनाओं से कोयला ढुलाई के दौरान भारी वाहन मुख्य बाजार से गुजरते हैं. इससे कोल डस्ट, जाम और दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है.

दुकानदारों, महिलाओं, स्कूली बच्चों व राहगीरों को परेशानी होती है. एक दुकानदार ने बताया कि धूल के कारण उसकी दुकान में रखा सामान जल्दी गंदा हो जाता है. वहीं, महिलाएं और बच्चे अक्सर मुख्य सड़क पार करते समय डरते हैं.

सुबह आठ से रात आठ बजे तक नो-इंट्री की मांग

व्यवसायियों ने सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी कोयला वाहनों की नो-इंट्री और बाइपास सड़क की व्यवस्था की मांग की, ताकि दिन के व्यस्ततम समय में आमजन, खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

मुख्यमंत्री से लेकर कोयला परियोजना अधिकारियों को दी आवेदन

आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, उपायुक्त, एसडीओ, परिवहन विभाग, पुलिस अधिकारियों व संबंधित कोयला परियोजनाओं के अधिकारियों को भी दी गयी.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर मोनू गुप्ता, मो तौफीक, देवनंदन प्रसाद, आशीष ओझा, शैलेश सिंह, रामकुमार गुप्ता, वीरेंद्र उर्फ बबलू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, मनोहर साव, आशीष कुमार ओझा, अनिल प्रजापति, विवेक राम, मो एजाज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: चंदवा में दुर्गा पूजा को लेकर दो मंडलों की बैठक, बुध बाजार और थाना टोली में तय हुई आयोजन की जिम्मेदारियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >