युवक का शव फंदे से लटकता मिला

झरिया डैम के पास नदी किनारे से पुलिस को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटके मिला. मृतक की पहचान राजा भुइयां के रूप में हुई है.

लातेहार. झरिया डैम के पास नदी किनारे से पुलिस को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटके मिला. मृतक की पहचान राजा भुइयां के रूप में हुई है. मवेशी चराने गये कुछ लोगों ने पेड़ से शव लटका देख इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि राजा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, रेफर

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-75 पर गुरुवार शाम पांच बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में सैदुप बरवाडीह निवासी निरंजन कुमार व मुकेश कुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक (जेएच01एएम-7657) पर सवार होकर लातेहार जा रहे थे. इसी दौरान होटवाग के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रांची से मेदनीनगर जा रहे ट्रेलर (एनएल01एन-1534) से टकरा गयी. हादसे में निरंजन कुमार का दोनों पैर और मुकेश कुमार का दाहिना पैर टूट गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >