लातेहार उपायुक्त ने बालूमाथ में एसआईआर का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने बालूमाथ प्रखंड का दौरा कर स्वास्थ्य केंद्र और कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बालूमाथ : लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार शनिवार को बालूमाथ प्रखंड में कई विभाग का निरीक्षण किया. प्रखंड कार्यालय में चल रहे एसआइआर की जानकारी ली. प्रोजेक्टर के माध्यम से बीएलओ को फॉर्म भरने व कई तरह की जानकारियां दी. उपायुक्त ने पिछले पांच वर्ष से बन रहे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थल का निरीक्षण किया. जहां भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से धीमी गति से कार्य होने की जानकारी ली. निर्देश दिया कि एक वर्ष के अंदर यह भवन पूरा बन जाना चाहिए.

इसके बाद उपायुक्त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे. बच्चों से भोजन में दूध, तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की व्यवस्था संबंधित अन्य जानकारी ली. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिस भवन में चलाया जा रहा है, उसकी स्थिति जर्जर है. जब तक यह भवन नहीं बन जाता है, तब तक पुराना अधूरा पड़ा भवन को किसी भी फंड से मरम्मत कर चालू कराने की मांग की. इस पर उपयुक्त ने सिविल सर्जन, बीडीओ , सीओ एवं भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामपद हादसा को निर्देश दिया कि पुराने भवन की जांच कर तुरंत रिपोर्ट करें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sumit kumar

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >