डीसी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, जांच केंद्र, दवा स्टॉक के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, जांच केंद्र, दवा स्टॉक के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उपायुक्त ने चिकित्सकों की रोस्टर और उपस्थिति पंजी की भी जांच की. अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह स्वास्थ्य सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. साथ ही सदर अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित होने तथा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए लोगों को बेहतर सेवा देने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ अखिलेश्वर सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >