चंदवा़ मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 23 व 24 मई (शनिवार व रविवार) को विशेष कैंप लगाया जायेगा. कैंप के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले शेष बचे मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा किया जायेगा. इस संबंध में बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो पाई है, वे निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा लें. कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित व सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बीडीओ ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समय रहते मैपिंग कार्य पूरा करा लें, ताकि आगामी सर्वे और पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
हाइब्रिड मोड़ पर न्यायालय कार्य का हुआ शुभारंभ
हाइब्रिड मोड़ पर न्यायालय कार्य का हुआ शुभारंभ
