शिक्षकों की कमी को लेकर उपायुक्त से मिलने पर बनी सहमति

प्रखंड अंतर्गत टोंटी-हेसला उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक, अभिभावक व बाल सांसद की बैठक की गयी.

बारियातू. प्रखंड अंतर्गत टोंटी-हेसला उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक, अभिभावक व बाल सांसद की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता शंकरानंद प्रसाद साव ने की. बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की गयी. समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया. साथ ही अभिभावकों से अपील की गयी कि वे छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खुलवाएं, आधार से लिंक करायें. बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र अवश्य बनवाएं. अभिभावकों को यह सलाह दी गयी कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर निगरानी रखें. उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें. बैठक के बाद विद्यालय परिसर में आयोजित प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं के बीच ग्रेड कार्ड का वितरण किया गया. कमजोर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष नीलू सिंह, प्रधानाचार्य शिवशंकर कुमार, शिक्षक नरेश उरांव, निरज पासवान, अनेश राम, बृजु राम, रमेश उरांव, मनराज उरांव, समाजसेवी रामवृक्ष लोहरा, प्रशांत कुमार, राजेश साव, मनोज साव, काजल देवी, जामुनी देवी, बसंती देवी, सीता देवी सहित कई अभिभावक मौजूद थे.

पूजा समिति की बैठक संपन्न, चंदन कुमार बने अध्यक्ष

लातेहार. प्रखंड के नावागढ़ पंचमुहान चौक दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में पांच मुहान चौक में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चंदन कुमार व उपाध्यक्ष अजीत कुमार को बनाया गया. जबकि हरिशंकर प्रसाद को सचिव, सुनील मास्टर को उप सचिव, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष, रोहित प्रसाद को उपकोषाध्यक्ष, रंजीत प्रसाद को संरक्षक, हरिओम प्रसाद को उप संरक्षक बनाया गया. मौके पर भागवत प्रसाद, संतोष मिश्रा, भागीरथ मिश्रा, जीतू मिश्रा, अंकित कुमार, रोहित कुमार, बलराम प्रसाद, उज्जवल कुमार, जितेंद्र कुमार साहू, सुनील मास्टर, अन्ना हजारे, पवन प्रसाद, अरविंद कुमार, आशीष प्रसाद, डब्लू कुमार व बटाली साहू समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >