22 अप्रैल तक जॉब कार्ड का ई-केवाइसी पूरा करें

22 अप्रैल तक जॉब कार्ड का ई-केवाइसी पूरा करें

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जन्म प्रमाण पत्र व ई-केवाइसी की प्रगति पर जोर : बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों, सुधार कार्यों तथा वितरण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने जॉब कार्ड नवीनीकरण के तहत ई-केवाइसी की धीमी गति पर नाराजगी जतायी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी 22 अप्रैल तक हर हाल में शत-प्रतिशत ई-केवाइसी का कार्य पूर्ण कर लिया जाये. एटीआर अपलोडिंग में तेजी लाने का निर्देश : एसएयू एटीआर अपलोड एवं क्लोजर स्टेटस (वर्ष 2017-18 से 2025-26) की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ प्रखंडों में प्रदर्शन काफी कम है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अगली बैठक से पूर्व सभी लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही, आवास योजना के तहत लंबित किस्तों के भुगतान और कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाने को कहा गया. उपायुक्त ने लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, एसी रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >