जमीन विवाद व आवास योजना से जुड़ी शिकायतें आयी सामने

जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, लातेहार

जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।.

जमीन विवाद और आवास योजना प्रमुख मुद्दे

जन सुनवाई में कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकतर मामले भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, तथा आंगनबाड़ी केंद्र में चयन की गड़बड़ी से संबंधित थे. उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन शीघ्र करें और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

हर मंगलवार और शुक्रवार को होता है जन सुनवाई

जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाते हैं. इन शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी कार्यालयों तक सहज पहुंच प्रदान करना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >