बाइसन के हमला से मृतक के परिजनों को मिली मुआवजा राशि

बाइसन के हमला से मृतक के परिजनों को मिली मुआवजा राशि

बरवाडीह. माेरवाई पंचायत के गुरीकरम जंगल में सोमवार की सुबह महुआ चुनने गयी महिलाओं पर जंगली बाइसन ने हमला कर दिया. इस हमले में शिलामनिया देवी और शांति कुवंर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चटो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद वन विभाग ने मृतक महिलाओं के आश्रितों को तत्काल राहत के रूप में 50-50 हजार रुपये प्रदान किये. शेष तीन लाख 50 हजार रुपये की राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जायेगी. वहीं घायल महिला चटो देवी के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी. मुआवजा राशि थाना परिसर में वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय टोप्पो की देखरेख में दी गयी. इस दौरान थाना प्रभारी अनुराग कुमार, पंचायत मुखिया आशीष सिंह, एएसआई नरेश राम, फोरेस्टर रजनीश सिंह, अखिलेश कुमार, श्रवण गुप्ता, मुकेश मिंज, अमृत लाल खाखा और प्रेम कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >