चौकीदारों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीओ को दिया आवेदन

चौकीदारों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीओ को दिया आवेदन

महुआडांड़. प्रखंड क्षेत्र के चौकीदारों ने पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीओ को आवेदन सौंपा. आवेदन में चौकीदारों ने बताया कि अक्तूबर 2025 से फरवरी 2026 तक कुल पांच माह का वेतन तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया गया है. जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. नियमित वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आर्थिक तंगी के कारण कई चौकीदार अपने बच्चों की स्कूल फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. आवेदन में बताया गया है कि मजबूरीवश कई चौकीदारों को जीवनयापन के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है. चौकीदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे. चौकीदारों ने प्रशासन से अविलंब बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है. पंचायतों में अब हेल्प डेस्क से मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, प्रशिक्षण शुरू

बारियातू़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को बारियातू तथा हेरहंज प्रखंड के पंचायत सहायकों, मुखिया और पंचायत सचिवों के लिए चार दिवसीय ””””हेल्प डेस्क”””” (सुविधा केंद्र) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, पंचायती राज समन्वयक पंकज पांडेय व मास्टर ट्रेनर शशि कुजूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि हेल्प डेस्क सरकार और ग्रामीणों के बीच एक सेतु का काम करेगा. इसका मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं को सरल व सुलभ बनाना है. मास्टर ट्रेनर ने ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र निर्गमन और शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी. अब जाति, आय, निवास व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन पंचायत स्तर पर ही जमा होंगे. चार दिवसीय इस प्रशिक्षण में तकनीकी पहलुओं के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जायेगा. इस दौरान दोनों प्रखंडों के जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >