बेतला में चीतल कैफे रेस्टोरेंट का उद्घाटन

पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बेतला कार पार्क परिसर में चीतल कैफे रेस्टोरेंट का विधायक रामचंद्र सिंह व डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने उद्घाटन किया.

बेतला. पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बेतला कार पार्क परिसर में चीतल कैफे रेस्टोरेंट का विधायक रामचंद्र सिंह व डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिले इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. बेतला नेशनल पार्क घूमने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. इस तरह के रेस्टोरेंट की जरूरत महसूस हो रही थी. वहीं डिप्टी डायरेक्टर प्रदेश कांत जेना ने कहा कि पीटीआर प्रबंधन भी सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है. इस अवसर पर नसीम अंसारी, मोहम्मद सईद अंसारी, रेंजर शंकर पासवान, शमशुल अंसारी, हेसामूल अंसारी, जयप्रकाश रजक सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >