मनिका में कांग्रेस की जीत पर जश्न

मनिका विधानसभा क्षेत्र के महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह की जीत पर कार्यकर्ता में जमकर जश्न मनाया.

महुआडांड़. मनिका विधानसभा क्षेत्र के महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह की जीत पर कार्यकर्ता में जमकर जश्न मनाया. मतगणना के आखरी राउंड में जीत के करीब पहुंचते ही प्रखंड स्थित मुख्य बाजार के शास्त्री चौक के पास कार्यकर्ता जुटने लगे थे. इस दौरान हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की और आतिशबाजी की. वहीं मिठाइयां बांटी. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता रानू खान, भानू प्रसाद, संदीप गुप्ता, अजय प्रसाद, राकेश कुमार, जमुना प्रसाद, मकबूल अहमद व शहीद खान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, चुनाव परिणाम के बाद महुआडांड़ के भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >