शांतिपूर्ण माहौल में मनायें त्योहार, पुलिस की करें मदद : रवानी

शांतिपूर्ण माहौल में मनायें त्योहार, पुलिस की करें मदद : रवानी

बालूमाथ़ स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. एसडीपीओ विनोद रवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया. आयोजनों की रूपरेखा तय : मुख्य अखाड़ा कमेटी के संरक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में 24 मार्च को पहला मंगला जुलूस निकाला जायेगा. रामनवमी के अष्टमी के दिन भव्य मोटरसाइकिल जुलूस और 28 मार्च को मुख्य शोभायात्रा का आयोजन होगा. वहीं, पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव ने सरहुल के दौरान लाइसेंसी शराब दुकानों को बंद रखने और 21 मार्च को क्षेत्र में ””””नो एंट्री”””” प्रभावी करने की मांग रखी. गणेशपुर के शरणदेव सिंह ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में दशमी को मेला आयोजित होगा. हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर : एसडीपीओ विनोद रवानी ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए प्रशासन को सहयोग देने की बात कही. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि त्योहार में खलल डालने वाले उपद्रवियों पर पुलिस की विशेष नजर है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. मौके पर सीआइ बाशुदेव महतो, सब इंस्पेक्टर अनुभव सिन्हा, गौतम कुमार, अमित कुमार, रामजी ठाकुर, देवेंद्र सिंह, श्याम सुंदर यादव, सुनील पांडे, अखिलेश भोक्ता, प्रदीप गंझु, बाबूलाल गंझु, लखन महतो, भुवनेश्वर सिंह, मो शमीम, मो अजहर, निर्मल साव, मो जियाउल, सरजू महतो, मदन कुमार, दिनेश कुमार, दीपक पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >