सीसीएल ने सीएसआर के तहत आंगनबाड़ी बच्चों के बीच बांटे बैग किट

सीसीएल ने सीएसआर के तहत आंगनबाड़ी बच्चों के बीच बांटे बैग किट

बारियातू. प्रखंड अंतर्गत टोंटी पंचायत के इटके गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 में मंगलवार को सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत यहां नामांकित 40 नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच बैग किट का वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि पंचायत की मुखिया शांति देवी और आंगनबाड़ी सेविका शीला देवी ने संयुक्त रूप से बच्चों को किट प्रदान किये. सेविका शीला देवी ने बताया कि सीसीएल द्वारा उपलब्ध कराये गये इन किटों में बच्चों की पढ़ाई और उपयोग से संबंधित आवश्यक सामग्री शामिल है. मौके पर मुखिया शांति देवी ने सीसीएल की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में अधिकांश बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं. इस तरह के प्रोत्साहन से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगेगी और वे नियमित रूप से केंद्र आने के लिए प्रेरित होंगे. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका राजमणि देवी, फुलकुमारी देवी, सुषमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, संजू देवी, आरती देवी, मंजू देवी, रीनो देवी, बिंदी देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित थे. जांच अभियान में 14 हाइवा पकड़े गये

बालूमाथ़ सीओ बालेश्वर राम ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बसिया ओवरब्रिज (झारखंड ढाबा) के समीप मालवाहक वाहनों के लिए जांच अभियान चलाया. इस दौरान कोयला परिवहन करनेवाले ट्रकों तथा हाइवा की सघन जांच की गयी. इस दौरान 14 हाइवा वाहनों में चालक का ड्राइविंग लाइसेंस समेत गाड़ी के कागजात की जांच की गयी. कई वाहनों में कागजात अधूरे पाये गये. कुछ वाहनों में कोयला लोड होने के बावजूद उपर तिरपाल नहीं ढका गया था. नियमों का उल्लंघन करने पर सभी वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गयी. सीओ ने बताया कि जिन वाहनों में कागजात अधूरे थे और तिरपाल नहीं ढका गया था, उनके चालान की रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी को भेज दी गयी है. वहां से चालान की राशि निर्धारित की जायेगी. कहा कि नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >