मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

लातेहार ़ नगर पालिका (आम) निर्वाचन-2026 की मतगणना को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. बुधवार को डीआरडीए सभागार में सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मतगणना के लिए प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गयी. इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और सभी वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को मतगणना प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गयीं. आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें : प्रेक्षक : सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी. उन्होंने प्रत्याशियों को आश्वस्त किया कि मतगणना पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जायेगी. वहीं, प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अनिल मिंज ने मतगणना कक्ष में प्रवेश, पहचान पत्र, पास जारी करने की प्रक्रिया और टेबलवार मतगणना के नियमों की विस्तृत जानकारी दी. शांति व अनुशासन बनाये रखने की अपील : प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों से मतगणना के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने, अनावश्यक भीड़ न जुटाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. जिला प्रशासन ने कहा कि मतगणना केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >