बालूमाथ़ बालूमाथ निवासी सह पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी इनाया जावेद (नुजा) को बड़ी सफलता मिली है. बालूमाथ कि इस बेटी ने प्रखंड का नाम रोशन किया है. इनाया का चयन हैदराबाद स्थित एक प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल रिसर्च कंपनी में साइंटिस्ट के पद पर हुआ है. इनाया अब दवा अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करते हुए विभिन्न बीमारियों के लिए नयी दवाओं के विकास में बतौर वैज्ञानिक योगदान देंगी. इनाया की इस उपलब्धि से बालूमाथ प्रखंड समेत लातेहार में हर्ष का माहौल है. ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी इनाया ने अपनी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से यह सफलता हासिल की है. उसने बताया कि बीआइटी मेसरा से एम फार्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह सफलता मिली है. स्थानीय लोगों ने इसे बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण का उदाहरण बताया. इनाया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता जावेद अख्तर को दिया. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया.
शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो पलटा, सात रिम्स रेफर
शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो पलटा, सात रिम्स रेफर

शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो पलटा, सात रिम्स रेफर