चंपा घाटी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग घायल, तीन गंभीर

चंपा घाटी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग घायल, तीन गंभीर

महुआडांड़़ थाना क्षेत्र की चंपा घाटी में सोमवार को एक बोलेरो (जेएच05डी-4861) अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में वाहन पर सवार सात लोग घायल हो गये़ इनमें तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. इलाज कराकर लौट रहे थे सभी : जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग कुसमी से चंपा भगत सुरेश के पास से इलाज कराकर महुआडांड़ लौट रहे थे. इसी दौरान घाटी उतरते समय अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया. चालक अंकित कश्यप ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल : हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचित किया. मौके पर पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों में अशोक रवनी (हाथ फ्रैक्चर), बिंदाया राम (छाती में चोट), विनोद राम, राजकुमार कच्छप, गीता नागेसिया, बसंती कच्छप और चंदावती देवी शामिल हैं. हादसों का केंद्र बनी घाटी : स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि चंपा घाटी में आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं. तीखे मोड़ और तकनीकी खराबी के कारण यहां जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है. पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >