वर्ड फ्लू को लेकर मुर्गों के रक्त का नमूना लिया गया

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ प्रमोद कुमार द्वारा गुरुवार को प्रखंड के मुर्गा दुकानदारों व मुर्गा पालकों से वर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गों के रक्त का नमूना लिया गया.

बरवाडीह. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ प्रमोद कुमार द्वारा गुरुवार को प्रखंड के मुर्गा दुकानदारों व मुर्गा पालकों से वर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गों के रक्त का नमूना लिया गया. डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी मुर्गा दुकानदारों की दुकानों में पहुंचकर वर्ड फ्लू की जांच के लिए रक्त संग्रह किया गया. संग्रह किये गये रक्त के नमूनों को जांच के लिए रांची भेजा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि क्षेत्र में बिकने वाले मुर्गों में वर्ड फ्लू के लक्षण हैं या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >