रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है : हफिजुल

रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है : हफिजुल

चंदवा़ झारखंड अंजुमन लातेहार के तत्वावधान में गुरुवार को मदरसा खैरुल उलूम परिसर में भव्य मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी ने इसका उद्घाटन किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि रक्तदान किसी जाति या धर्म की सीमा में नहीं बंधा है, यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है. उन्होंने चंदवा के इस आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए मदरसा खैरुल उलूम के लिए 50 बेड के हॉस्टल निर्माण की घोषणा की. साथ ही ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को उनकी जयंती पर नमन करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया. दो सौ यूनिट रक्त संग्रह : शिविर में देर शाम तक 200 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था. इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें डॉ रुमिता आफरीन व डॉ मोईनुल हक ने मरीजों को परामर्श दिया. झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने रक्तदान को एक जन-अभियान बताया. अंजुमन के जुनैद अनवर ने बताया कि संस्था अब तक 113 लोगों की आर्थिक मदद कर चुकी है. अंजुमन इस्लामिया रांची के सदर मो मुख्तार और महासचिव डॉ तारिक हुसैन ने भी सेवा भाव पर बल दिया. मंत्री ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. मंच संचालन मौलाना रिजवान दानिश नदवी ने किया. मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, सीओ सुमित कुमार झा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सितमोहन मुंडा, रीना देवी, अश्विनी मिश्रा, मनोज चौधरी व अंजुमन कमेटी के फिरोज अहमद, मुबारक आलम समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >