किसानों की समस्या को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र

किसानों की समस्या को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र

महुआडांड़. झारखंड में किसानों की बदहाली, हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह व पश्चिमी अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि नेतृत्व जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने किया. प्रदर्शन के बाद भाजपा मंडल कमेटी ने राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा. ज्ञापन में भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव से पूर्व किसानों से बड़े-बड़े वादे करने वाली हेमंत सरकार सत्ता में आते ही सबकुछ भूल गयी. सरकार किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने और 48 घंटे में भुगतान करने के दावे पर पूरी तरह विफल रही है. महीनों बाद भी किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है. एक तरफ सरकार किसानों की हितैषी होने का दम भरती है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र तक में खाद की भारी कालाबाजारी हो रही है. मौके पर आनंद किशोर नाथ शाह, विनोद सिंह, राजेंद्र सोनी, मोहन यादव, अनिल कुमार, विश्वनाथ राम, प्रदीप नाथ शाह, राम जायसवाल, मो तौहिद, गणेश सिंह आदि मौजूद थे. बरवाडीह में भाजपा का धरना आज

बरवाडीह. किसानों की विभिन्न मांगों एवं राज्य सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में बुधवार को भाजपा मंडल के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. उक्त धरना-प्रदर्शन सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा. यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने दी है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह तथा कार्यक्रम प्रभारी कौशल किशोर प्रसाद शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >