प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी, तालाब व जलाशय में बरतें सतर्कता

सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई

चंदवा. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने की. संचालन पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार कर रहे थे. उपस्थित अधिकारियों ने सरस्वती पूजा के मद्देनजर प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. पूजा समितियों से अपील की कि प्रतिमा स्थापित होने वाले पंडालों में अतिज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग ना करें. प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों में विशेष सतर्कता बरतें. अधिकारियों ने खास तौर पर छोटे बच्चों को तालाब व जलस्रोत के समीप नहीं जाने की अपील की. इसके अलावा पूजा के दौरान पंडाल में अश्लील गाने नहीं बजाने, साउंड सिस्टम की आवाज सीमित रखने व निर्धारित समय-सीमा पर विसर्जन करने का निर्देश दिया. कई प्रबुद्धजनों ने भी सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिये. प्रशासन की ओर से पूजा के दौरान विभिन्न क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की सूची भी सार्वजनिक की गयी. आपात स्थिति में उनसे तत्काल संपर्क करने की अपील की गयी. मौके पर पंसस नीलम देवी, शीतमोहन मुंडा, मनोज चौधरी, रामयश पाठक, अंकित तिवारी, रवि डे, बाबर खान, असगर खान, मुखिया जतरू मुंडा, फुलजेंसिया टोप्पो, जाहिद खान, भोला खान, अयूब खान समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >