अस्मिता महिला वालीबॉल लीग की विजेता बनी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र

अस्मिता महिला वालीबॉल लीग की विजेता बनी डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र

लातेहार ़ जिला खेल स्टेडियम मैदान के समीप अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का समापन हुआ. ग्रुप ए से डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र की टीम विजेता एवं केंद्रीय विद्यालय लातेहार की टीम उपविजेता रही. जबकि ग्रुप बी से एलवीसी रेड विजेता एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका की टीम उपविजेता रही. विजेता और उप विजेता टीम को जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी तथा लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) तथा वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआइ) के आह्वान पर उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. मौके श्री त्रिपाठी ने कहा कि लातेहार में वॉलीबॉल का बहुत अच्छा माहौल है. अस्मिता का मतलब ही वूमेन एंपावरमेंट है. आप मजबूत बने, स्वावलंबी बने और और खुद निर्णय लेने में सक्षम हो सके. उन्होंने कहा कि खेल हमें इमोशनली स्ट्रांग बनाता है. एक खिलाड़ी का एक सामान्य बालिका के मुकाबले कॉन्फिडेंस अधिक होता है. अस्मिता वॉलीबॉल महिला लीग में कुल 12 महिला टीमों ने भाग लिया था. मौके पर कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जीम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस, केआइसी एथलेटिक्स प्रशिक्षक कमल कुमार, शुभम साव, शिवम पासवान, कमलेश उरांव, आशुतोष ठाकुर, अविनाश, विवेक, सागर, कन्हैया पांडेय, उत्कर्ष राज, अनुराग, युवराज सिंह, सोनू समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >