हाथियों ने गांव में घुसकर घर ध्वस्त किया, ग्रामीण घायल

हाथियों ने गांव में घुसकर घर ध्वस्त किया, ग्रामीण घायल

महुआडांड़. लातेहार और गुमला वन क्षेत्र की सीमा क्षेत्र पर अवस्थित कुरुंद गांव में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक चरम पर है. पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड इलाके में डेरा जमाये हुए है और रोजाना गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहा है. सोमवार रात हाथियों के झुंड ने कोकावल निवासी राजेश तिग्गा के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. हाथियों के हमले से बचने के क्रम में राजेश तिग्गा गिरकर घायल हो गये. उन्हें पैर और छाती में गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड लगातार गांवों में घूम रहा है. फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. सासंग गांव में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

चंदवा़ बनहरदी कोयला खनन परियोजना की पहल पर सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत सासंग गांव स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगा. इसमें 110 ग्रामीणों के आंखों की जांच की गयी. कंपनी प्रबंधन के लोगों ने बताया कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ऐसे शिविर जारी हैं. लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने व सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास लगातार जारी है. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना व समय पर उपचार उपलब्ध कराना था. नेत्र विशेषज्ञों ने सभी लाभार्थियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया. कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक विनेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी मनीष देवदत्त एक्का समेत अन्य अधिकारी, कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >