सप्लाई पहुंचते ही खाली सिलेंडर लेकर गोदाम पहुंचे उपभोक्ता

सप्लाई पहुंचते ही खाली सिलेंडर लेकर गोदाम पहुंचे उपभोक्ता

चंदवा़ प्रखंड मुख्यालय में रसोई गैस को लेकर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल दिखा जब गैस की सप्लाई लेकर एक ट्रक भारत गैस के देवी मंडप स्थित गोदाम पहुंचा. यहां ट्रक आने की सूचना मिलते ही खाली सिलेंडर लेकर उपभोक्ता गोदाम पहुंचने लगे. यहां भीड़ उमड़ पड़ी और लंबी कतार लग गयी. सिलेंडर लेने के लिए मारामारी जैसी स्थिति दिखी. इसकी जानकारी मिलते ही यहां शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर पुलिस बल भी पहुंची थी. ज्ञात हो कि शनिवार से सोमवार तक गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता परेशान थे. घंटो लाइन में लगकर लोग गैस सिलेंडर लेकर घर गये. पूरे दिन गैस की ही चर्चा बाजार में छायी रही. सरहुल, ईद, श्री रामनवमी, महापर्व छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार को लेकर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. एजेंसी के प्रो अमीत कुमार ने स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ता नियमानुसार बुकिंग करें. उन्हें नियमित गैस मिलते रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दे. अपनी जरूरत के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके. अफरा-तफरी में टोरी रेलवे क्रासिंग के समीप गड्ढे में गिरी कार

चंदवा़ एनएच-99 स्थित टोरी रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की देर शाम क्रासिंग गेट खुलने के बाद जल्दी निकलने व आपाधापी में एक कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गयी. घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के लोग वहां पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकलवाया. कार सवार व्यक्ति को आंशिक रूप से चोट आयी थी. बताते चले कि टोरी रेलवे फाटक पर लगनेवाला जाम आम लोगों के लिए यहां परेशानी का सबब बन गया है. फाटक बंद होते ही दोनों ओर छोटे-बड़े वाहन अव्यवस्थित तरीके से सड़क पर खड़े हो जाते हैं. इससे पूरी सड़क जाम हो जाती है. छोटे वाहनों व पैदल लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. गेट खुलने के बाद आपाधापी में प्रतिदिन लोगाें की तू-तू-मैं-मैं होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >