लापता पुलिसकर्मी मामले में नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया

बालूमाथ थाना में कार्यरत सहायक पुलिस जयराम साव, पिता आदित्य साव (ग्राम राजगुरु, बारियातू) आठ अप्रैल से लापता हैं. इस मामले को लेकर परिजनों ने संदेह के आधार पर बालूमाथ निवासी रौशन पाठक व उनकी पत्नी कंचन मिश्रा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

बालूमाथ. बालूमाथ थाना में कार्यरत सहायक पुलिस जयराम साव, पिता आदित्य साव (ग्राम राजगुरु, बारियातू) आठ अप्रैल से लापता हैं. इस मामले को लेकर परिजनों ने संदेह के आधार पर बालूमाथ निवासी रौशन पाठक व उनकी पत्नी कंचन मिश्रा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. जयराम के भाई श्रीराम ने बताया है कि आठ अप्रैल को जयराम घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह बालूमाथ स्थित कंचन मिश्रा के घर चला गया था. वहां से उसने मुझे फोन कर तबीयत खराब होने बात कही थी. जब मैं कंचन मिश्रा के घर पहुंचा, तो वहां मुझे जयराम नहीं मिला. लेकिन उसका बैग वहीं पड़ा था. कंचन मिश्रा से घर से कुछ ही दूरी पर खून के धब्बे भी मिले थे. आशंका है कि कंचन मिश्रा व उसके पति रौशन पाठक ने जयराम का अपहरण कर किसी अनहोनी को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >