परीक्षा उत्सव के रूप में वार्षिक परीक्षा शुरू

परीक्षा उत्सव के रूप में वार्षिक परीक्षा शुरू

लातेहार. जिला मुख्यालय के धर्मपुर मुहल्ले में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा 2026 का प्रारंभ एक सकारात्मक परीक्षा उत्सव के रूप में किया गया. विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा के तनाव को दूर करने और विद्यार्थियों में उत्साह भरने के उद्देश्य से इसे उत्सव की तरह आयोजित किया गया. परीक्षा के प्रथम दिन विद्यालय के मुख्य द्वार पर सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया. इस पहल से विद्यार्थियों के बीच परीक्षा का भय समाप्त हुआ और विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि परीक्षा को चुनौती के बजाय सीखने और आत्म-मूल्यांकन के अवसर के रूप में देखना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे. वाहन जांच में 42500 रुपये वसूले गये

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जिले के मनिका थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान भारी वाहनों के कागजात तथा ओवरलोड सामान लेकर चल रहे वाहनों की जांच की गयी. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान काटा गया. इस दौरान कुल 26 वाहनों की जांच की गयी. इसमें कुल छह वाहनों का चालान किया गया. जबकि 42500 रुपये की वसूली की गयी. डीटीओ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिले में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा. उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा सभी कागजात लेकर चलने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >