लातेहार ़ जिला कोर्ट परिसर में अब अधिवक्ताओं को ऑनलाइन काम के दौरान नेटवर्क की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव की पहल पर अधिवक्ताओं के लिए हाइस्पीड इंटरनेट वाई-फाई सेवा शुरू की गयी है. मेसर्स संतोष कंस्ट्रक्शन (चंदवा निवासी संतोष कुमार सिंह) द्वारा यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. इससे ई-फाइलिंग, केस अपडेट, ऑनलाइन दस्तावेजों की तैयारी और वर्चुअल सुनवाई जैसे कार्य आसान हो जायेंगे. नेटवर्क की समस्या से मिलेगी मुक्ति : न्यायिक व्यवस्था तेजी से डिजिटल हो रही है और अदालतों के अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो चुके हैं. पूर्व में कमजोर नेटवर्क के कारण वकीलों को दस्तावेज अपलोड करने और ऑनलाइन अपडेट पाने में परेशानी होती थी. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि अधिवक्ताओं को आधुनिक सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है. इंटरनेट अब न्यायिक कार्य का जरूरी हिस्सा है, इस सेवा से समय बचेगा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का स्तंभ है, उनका सहयोग करना गर्व की बात है. मौके पर मिथिलेश कुमार, वासुदेव पांडेय, प्रदीप कुमार उपाध्याय, रमन कुमार, नवरत्न पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, हरिओम पांडेय व अरविंद गुप्ता समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे.
लातेहार कोर्ट में अधिवक्ताओं को मिली हाइस्पीड इंटरनेट की सौगात
लातेहार कोर्ट में अधिवक्ताओं को मिली हाइस्पीड इंटरनेट की सौगात
